गुरुवार, 5 मार्च 2015

----- ॥ दोहा-दशम २४२॥ -----

पाउँ पसारे परबती पाहन की एहि जात । 
सिखर जुगत को जुग लगे,होवै पलक निपात । २४२१ । 

भावार्थ :- पद प्रस्तारे पर्वतीय पाषाण -खंड की यही नियति है । नगमूर्धन् कहलाने में उसे युग लग जाते हैं , नगण्य कहलाने में क्षण भर का समय लगता है ॥  

अधमतस सों नगसिख लग, लख चौरासी जोनि । 
उठे त नगसिख जोइये,गिरे अधमतस होनि ।२४२२। 

भावार्थ : -- सूक्ष्म से स्थूल तक जीवों की कुल चौरासी लाख प्रजातियों हैं । यदि कोई जीव उठता है तो अंतत: मनुष्य के शरीर को प्राप्त होता है और यदि किसी मनुष्य का पतन होता है तब वह पुनश्च  अधमतस प्रजाति को प्राप्त हो जाता है ॥ 

न पछौहित ही किछु होहि, न अगौहित किछु होहि । 
अस समझे जो बावरा, अधुनें जन्महु खोहि ।२४२३। 

भावार्थ : -- न तो पीछे ही कुछ था न आगे कुछ होगा । जो यह समझता है, वह भ्रमित होकर अपने इस जनम को भी नष्ट कर रहा है  ॥ 

गन सो गरब न कीजिये, गुन सों कीजिए हेत ।
केतक गौरब मारि गए, एकै गुनी कर सेत ।२४२४। 
भावार्थ : -- गुण पर गर्व करना चाहिए गण पर नहीं । गण पर गर्व करने वाले जाने कितने गौरव एक गुणी के हाथों मारे गए ॥

यह तन छिनु भंगुर भवन, भीत बसे भव भीति । 
कारन नेकानेक किए, मरन केर एक रीति ।२४२५। 
भावार्थ : -- क्षण भंगुर देह रूपी भवन के भीतर जीवन-मरण का भय बसा है ।  कारण तो अनेकनेक हैं किन्तु मृत्य की रीति एक ही है अर्थात स्वांस समाप्त होने से ही मृत्यु होनी है ॥

मरन रीत सब जानिहै, कारण जान न कोइ । 
कारन को जो जान गए, तिन मरन भए न होइ ।२४२६ । 
भावार्थ : - मरण की रीत को तो सभी जानते हैं किन्तु कारण का ज्ञान किसी को नहीं है । जिसे कारण का ज्ञान हो गया उसे फिर मृत्यु का भय नहीं होता ॥

यह भव सिंधु समान है, जीवन सम जलजान ।
मोचन ही सद मरन है, परमधाम समसान ।२४२७। 
भावार्थ : - यह संसार सागर के सदृश्य है जीवन यहाँ जलयान है । जीवन-मरण से मुक्ति ही यहाँ मृत्यु है परम धाम ही पितृ उद्यान है ॥

मानस तन तेतक बढ़े जेतक बाक़ी बाड़ । 
बढ़ती अमरै बेलरी, देइ मूल को छाँड़ ।२४२८।
मनुष्य को उतना बढ़ना चाहिए जितना उसका घेर है । बढ़ती अमर बेल जिस प्रकार अपने मूल को छोड़ देती है उसी प्रकार अन्य के घेरे में बढ़ते मनुष्य से उसका मूल छूटता जाता है ॥

बढ़नी गुन सों हारि गए चढ़नी गन सों हारि।
गन को  नेम नियंत सों, होत सकल गुनकारि ।२४२९
भावार्थ : -- मात्रा से गुणवत्ता तिरष्कृत होती है गुणवत्ता से मात्रा तिरष्कृत होती है । यदि मात्रा को नियमों से नियंत्रित किया जाए तो गुणवत्ता परिष्कृत होती है ॥

अलप जोइ बहुतारथी बहु अल्पारथ जोइ । 
अर्नब अरन अधमहि रहँ, अर्ना पूरन होइ ।२४३०। 
भावार्थ : -- अधिक वस्तु किंचित, किंचित वस्तु अधिक अर्थ देनेवाली होती है । जिस प्रकार सरिता-पति  का जल किंचित ही उपयोगी होता है किन्तु सरिता का जल पूर्णतस उपयोगी होता है ॥









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

----- ॥ दोहा-दशम 363॥ -----,

सभा सदस बैठे रचे आपहि नेम विधान  तोड़ करे पुनि आपही न्याय का अवमान ॥१||  :-- देश के सांसद स्वयं नियम विधानों की रचना करते हैं तत्पश्चात स्वय...