नखनेमि कोउ दिवाकर, दीपक कोउ विचार ।
सबहि अन्तर ज्ञान अगन, जो किए जग उजियार ।१५११।
भावार्थ : --कोई विचार सूर्य है कोई चन्द्र है तो कोई केवल दीपक है । सभी में ज्ञान रूपी अग्नि अन्तर्निहित है, जो करने की साधन स्वरूपा है ।।
घटकारु घट कारी दिए , बाट बाट बेचाए ।
बलिहारी सोइ घट की, जामे नीर समाए ।१५१२।
भावार्थ : -कुम्हार ने घड़े बना दिए जो पग पग पर बिकने को रखे हैं । महिमा उसी घड़े की है, जिसने जल धारण कर प्यासे की प्यास बुझाई ॥
जगती जोति सोए भली, बर बर करे उजार ।
जोई काल कलुष करी, वासे भल अँधियार ।१५१३।
भावार्थ : -- दीपशिखा वही उत्तम हैं जो जल जल कर स्वयं कलुषित हो जाए किन्तु अँधेरे को उज्जवलित कर दे । जिसकी कलुषता से अँधकार भी कलंकित हो जाए फ़िर ऐसी शिखाओं से तो अंधियारा ही अच्छा है ॥
हे आहारी अवसि कल, होहु तुअहु आहार ।
कहत ज्ञान लोचन जेहि, चाक गमन संसार ।१५१४।
भावार्थ : -- हे आहारी ! कल तुम भी अवश्य ही आहार बनोगे । जैसे आहारी हो, वैसा आहार बनोगे । तुम सब को खाओ तुम्हें कोई न खाए यह न्याय नहीं है । विद्वानगण इसे ही जन्म-मृत्यु का चक्र कहते हैं । इस लिए अहिंसावादी होते हुवे शाकाहारी बनो औऱ अपनी मुक्ति का उपाय करो ॥
दोषी नै तो दोष् किए, गहें काल के पास ।
रे निर्दोषी काल हरे, तेरे काहे साँस ।१५१५।
भावार्थ : -- अपराधी ने तो अपराध किया इस हेतु उसे फांसी हुई । रे निरपराधी ! तेरे साँस काल ने क्योँ हरे ॥
भूखे प्यासे जिउ को, भोजन पानी दान ।
रे अधम कर जोंग धरम, पंथ चरत ए बिधान ।१५१६।
भावार्थ : -- भूखे को भजन दे प्यासे को पानी दे । अरे अधर्मी पापी रे नीच इस विधि से तु राह चलते पुण्य कमाएगा ॥
नाउ धरे मह कलाधर, कला धरे ना कोइ ।
जो कोइ कृति कृतक करे, कला नाथ है सोइ ।१५१७।
भावार्थ : -- नाम रख लिया कलाधर, कलाकार, चितरकार, कथाकार, पत्तरकार, ये कार वो कार । पर कार धरे कोई । जो कोई रचना रचता हो कलानाथ वही है।
नाउ धरे को कलाधर, कला करे को और ।
घन घन घन बाही करे , घनकन घन घनरौर ।१५१८।
भावार्थ : -- कलाधर नाम किसी का है , कलाक़ारी कोई औऱ कर रहा है । घन घन, घन वाही अर्थात समुद्र करता है, और घनघन की गर्जना घन करता है ॥
कला कौसल नाउ धार, करा बहुस घनरौर ।
कौसल अपना छाँड़ के, कला किए कई औऱ ।१५१९।
भावार्थ : -- मैं फलानी कार का डिराइबर हूँ । कह कह कर कान फाड़ दिए । अपनी डिराईबरी को छोड़ के, और पता नहीं का का चला रहा है॥
पुतरा मार गिराए के, देवें लोग बधाए ।
रावन तो जिउता रहे, मर मर आप सिधाए ।१५२०।
भावार्थ : -- पुतले को मार के सब बधाई देते फिरते हैं । रावण कभी नहीं मरता वह जीवित ही रहता है, मारने वाले मर जाते हैं ॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें