कलजुगी कुटुंब कहान, जूँ पीपर के मूर ।
घर घर भित्ति फोरी के, निकसी गवनै दूर ।९७१।
भावार्थ : -- कलयुगी कुटुंब की कहानी ऐसी है, जैसे की पीपल-जड़ की कथा हो ॥ जो घर घर के भित्तियों को फोड़ कर दूर फैली हुई है ॥
जीवन पंथ मरन पँवर, भयऊ साँच बिहान ।
जनमन सौ ओहार है, मरनी के न ओढ़ान ।९७२।
भावार्थ : -- जीवन पंथ में मृत्यु की दहलीज अंतिम सत्य है । जन्म के सौ द्वारावरण हैं (अर्थात सौ झूठ हैं) , किन्तु मृत्यु का कोई आवरण नहीं है ॥
बरता सूरज साँच है, वासे पीठ फिराए ।
तामस गुण के गान किए, असत अँधेर घिराए ।९७३।
भावार्थ : -- जलता हुवा सूर्य परम सत्य है । उससे पीठ फेर लेने से फिर अज्ञान और आलस्य रूपी दुर्गुणों का बखान करते हुवे असत्य का अंधेरा घेर लेता है ॥
एक दया अरु एक किरपा, दोनउ दिरिस समान ।
एक धर्म चरन संजुगी, दूजी जोगे दान ।९७४।
भावार्थ : -- दया और कृपा एक समरूप दृष्टिगत होती है । दया धर्म के आचरणों से संयोजित है।जबकि कृपा, दान की प्रतीक्षा करती वियोजित है॥
तासु संजोइँ होइँ बर, जे भा मन प्रत्येक ।
जाकी जोइँ जोग जुगी, सोई भई प्रबेक।९७५।
भावार्थ : -- प्रत्येक व्यक्ति का मन यह चाहता है कि, उसका सभी कुछ श्रेष्ठ हों । किन्तु जो कुछ उपयुक्त होते हुवे योग्य होता है, वही उत्तम है ॥
निसवारथ को बचन कह, सो तो भयऊ साँच ।
जब हितेच्छा हेतु लह, बहोरि सौचहु राँच ।९७६।
भावार्थ : -- निस्वार्थ स्वरुप में कोई कथन किया जाए, तब वह सत्य का रूप ले लेता है । जब उसका उद्देश्य मंगलाकांक्षी होकर परहितकारी हो फिर वह शुद्धता से भी अनुरक्त हो जाता है ॥
सीप मुख जल मुकुति भया, साँप मुख बिषकार ।
जाके जैसी भावना, तैसेहिं करि बिचार ।९७७।
भावार्थ : -- सीप के मुख जल मुक्ता स्वरुप हो जाता है और सर्प के मुख में वही जल विष का रूप ले लेता है । जिसकी जैसी भावना होती है वह वैसे ही विचार करता है ॥
अर्थात : -- "शब्द एकरूप है, किन्तु स्वभाव की भिन्नता के कारण विचार भिन्न हो जाते हैं "
अस्थिहि माँस सोंह ढके, माँस ढकाईं चाम ।
मति ढके क्रोध मद लोभ,ज्ञान को मनोकाम ।९७८।
भावार्थ : -- अस्थियाँ माँस से ढकी है,माँस चर्म से ढँका है । बुद्धि को क्रोध मद और लोभ ढके हैं, ज्ञान मन की कामनाओं से ढका है ।।
सत्ता के सुख साँस की, आँच लेख ना पाए ।
जाननी की बरती चिता, सोंह खिंच लिए जाए ।९७९ ।
भावार्थ : -- सत्ता के सुख कारी सांस की आंच का वर्णन नहीं हो सकता । यह ऐसी कसूती है कि सम्मुख माता की चिता जल रही और यह खिंच कर ले जाती है, अर्थात यह माँ जैसे पवित्र शब्द का भी लिहाज नहीं करती ॥
एक लगन को लाग कहें, एक लगन कहें लाग ।
एक जगाए जगती जोत, दूजी लगाए आग ।९८०।
भावार्थ : -- एक लगन को प्रेमलगन कहते हैं एक लगन को वैराग्नी कहते हैं ॥ एक घर-संसार ज्योतिर्मय कर देती है, दूजी उसमें आग लगा देती है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें