भितिका बिछड़ी पूँछड़ी, बिछड़े जल जस मीन ।
बिछुड़त तड़पत ऐसोइ,मन पिय पेम अधीन ।९१।
भावार्थ : -- छिपकली से बिछड़ कर पूँछ तड़पती है, और जल से बिछड़ कर जिस प्रकार मछली तड़पती है । प्रेम के अधीन हुवा यह मन भी प्रीतम से बिछड़ कर उसी प्रकार तड़प रहे हैं ॥
मेरो मन घन साँवरो , तिरत फिरत चहुँओर ।
हेर रही है राधिका, गवने कँह चितचोर ।९२।
भावार्थ : -- मेरा मन घनश्याम बन कर गगन में चारो ओर तैरता फिर रहा है । और राधिका रूपी देह ढूंड रही है कि मेरे चित चोर कहाँ चले गए ॥
पारस रूप पाटल ढँके , पलकन नयनन नेह ।
पट तर प्रिया पिया तके , कारे कंचन देह ।९३।
भावार्थ : -- रूप पारस है किन्तु लज्जा रूपी लालिमा से ढका है, नयनों में स्नेह है किन्तु पलकों से ढका है । पट हटा के प्रिया, प्रियतम को ताके तो देह को कंचन कर दे॥
जल के कवन रंग नहीं, लाल ललामिन लोइ ।
जहँ लागी तहँ छींट पड़े, कारी भस्मन होइ ।९४।
भावार्थ : -- पानी का कोई रंग नहीं होता और सुन्दरता लाल लाल अग्नि सी है । जहां यह लगी वहीँ उसपर छींट पड़ती है फिर तो यह भस्मीभूत होकर काली हो जाती है ॥
सत्तर शास्त्र पढ़ राउ, रहा अँगूठा छाप ।
पहिरे बहुमूल कापरे, अंग अंग कौ माप | 9 5 |
भावार्थ : -- सत्तर शास्त्र पढ़ कर भी शासक अंगूठा छाप ही रहा किन्तु अंग अंग को माप कर वस्त्र बहुमूल्य पहनता है ॥
धरें दण्ड़काधीस अरु, महा मात के कान ।
कहें इ देखो कोइरा, घोटाले के उफान | 9 6 |
भावार्थ : -- प्राकृतिक आपदा के प्रभावित जनता द्वारा न्यायाधीशों और प्रधान मंत्री के कान पकड़ कर दिखलाते हुवे कहना चाहिए कि ये देखो तुम्हारे अंधाधुंध प्राकृतिक दोहन और दोहन के घाटे-घोटाले का परिणाम ॥
जो जो जपनी जाप लिए, सो सो सपने सोए ।
कारज चाटुकारी के, श्रम कन कारी होए | 9 7 |
भावार्थ : -- जो जो नेतामंत्रियों एवं उनके दलों का जाप करते हैं, उनके सौ सौ सपने हैं । चाटुकारिता का कार्य भी पसीने लाने वाला है ॥
तात्पर्य : - 'परिश्रम ही करना है तो उत्तम कार्यों के लिए करना चाहिए'
मनवा मत के पाख लिए, दूर दूर उड़ियाए ।
कबहु गहनै अवगाहे, कबहुँक गगन समाए। 9 8।
भावार्थ : -- ये मन विचारों के पंख लिए दूर दूर उड़ जाता है। कभी तो यह गहरे गोते लगाता है, कभी यह गगन में समा जाता है ॥
ज्ञान बानी सदगुरु की, अरु बानी के ज्ञान ।
बानी भई सीप सरूप, ज्ञान मुकुती समान |99 |
भावार्थ : -- सद गुरुजनों की सूक्तियां और उन सूक्तियों में समाया हुवा ज्ञान, ऐसे है जैसे वाणी सुक्तागृह हों और ज्ञान मुक्ता हो ॥
मुख सन तौ गुरु गुरु रटै, पर कर गहे न सीस ।
दिशा दर्शन भरम रहे, सदैव वाकी दीस ।१००।
भावार्थ : -- जो मुख से तो गुरु गुरु भजते हैं किन्तु गुरु का आश्रय ग्रहण नहीं करते । उनकी दृष्टि सदैव दिशाओं के ज्ञान से भ्रमित रहती है ॥
"जिसे दिशाओं का ज्ञान न हो वह दशाओं का चिंतन कैसे कर सकता है"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें